scriptआज का राशिफल 09 मई : विष्णु भगवान की कृपा से आज वृष और सिंह वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 09 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 09 मई : विष्णु भगवान की कृपा से आज वृष और सिंह वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 08, 2019 / 04:03 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज पराक्रम दिखाने का दिन है। मेहनत करें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मन में अति उत्साह रहेगा। किसी से भी झगड़ा न करें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों के लिए भाषा पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। आज आपके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग हो सकता है। अधिवक्ताओं के लिए आज लाभ का दिन है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक बुरी संगत से दूर रहें। जुआ न खेलें। आज सिर में दर्द हो सकता है। बुरे स्वप्न परेशान करेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। आज तनाव हो सकता है। आज के दिन सावधान रहें नहीं तो थाना पुलिस हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज ऐसा लाभ होगा जिसकी आपको आशा नहीं होगी। अचानक धन लाभ होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों को आज नौकरी में भागदौड़ करनी पड़ेगी। अफसर कार्य नहीं करेंगे। सरकारी कार्य फंस सकते हैं। किसी से झगड़े की भी नौबत आ सकती है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातक का आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। जीवनसाथी की राय लेकर कार्य करेंगे तो लाभ में रहेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातक का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में है। आज का दिन कष्टकारी होगा। रोग से पीड़ा मिलेगी। भाग्य साथ नहीं देगा। धन की हानि हो सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। शरीर में दर्द रहेगा। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु आज अपने जाल में फंसा सकता है। आज आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। खर्चा भी बढ़ेगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक बुरी संगत से दूर रहें। मित्र गलत कार्य के लिए दवाब बना सकते है। आज अचानक लाभ या हानि के योग हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में विवाद हो सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो