script13 दिसंबर 2018 आज का राशिफल: आज इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | aaj ka rashifal Thursday 13 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

13 दिसंबर 2018 आज का राशिफल: आज इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

13 दिसंबर 2018 आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, जानिए किन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 13, 2018 / 02:51 pm

jitendra verma

मेष (एरीज) : इस राशि के जातकों को लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा। धन के मिलने के भी योग बन रहा है।

वृष : इस राशि के जातकों को आज के दिन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। युवा वर्ग नौकरी से संबंधित कार्य आज करें। पिता की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। छोटी यात्रा का लाभ मिलेगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है। भाग्य से आपको कुछ प्राप्त हो सकता है। आज के दिन मंदिर जरुर जाएं।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज तनाव मिल सकता है। रोग परेशान कर सकता है। खर्च बढ़ेगा और आर्थिक तंगी रहेगी।
सिंह : जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। कुंवारे लोगों को मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या: इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसका आज असर दिख सकता है। रोग, कर्ज और शत्रु परेशान कर सकते हैं। आज के दिन शराब का सेवन न करें।
तुला: आज मित्रों के संग समय व्यतीत होगा। कुछ धन का भी लाभ मिल सकता है। शिक्षा अच्छी होगी।

वृश्चिक (Scorpius): साढ़े साती का अंतिम चरण आपकी राशि पर चल रहा है। आज इसका आपको प्रभाव महसूस हो सकता है। आज के दिन थोड़ा तनाव मिलेगा।
धनु (Sagittarius) : शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण आपकी राशि पर चल रहा है। आज आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा। धन संबंधी प्रयास जारी रखें।

मकर (Capricornus) : शनि की साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। बाहरी क्षेत्रों से कुछ धन का लाभ हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) : आज समय आपके अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन कुछ प्राप्ति के योग है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

मीन (Pisces) : इस राशि के जातकों का समय खर्च बढ़ाने वाला है। कुछ तनाव मिल सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा।

Home / Bareilly / 13 दिसंबर 2018 आज का राशिफल: आज इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो