scriptआज का राशिफल 14 फरवरी : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मेष,सिंह और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Thursday 14 February dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 14 फरवरी : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मेष,सिंह और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीFeb 13, 2019 / 02:03 pm

Bhanu Pratap

rashifal

आज का राशिफल 14 फरवरी : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मेष,सिंह और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों फल मिलेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। शुगर के मरीजों को आज दिक्क्त हो सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज खर्च अधिक होगा , हाथ तंग रहेगा और मन परेशान रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का आज भाग्य प्रबल है। आज धन लाभ के योग है। शिक्षा और परीक्षा के लिए दिन अच्छा है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्यों के लिए शुभ समय है। पिता पक्ष से लाभ होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ होगा। आज मंदिर जरूर जाएं। माता जी से लाभ की संभावना है। वाहन चलाने वालों के लिए दिन शुभ है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लग सकती है। खर्च बढ़ेगा और मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और धन का लाभ होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन की तंगी रहेगी। कर्ज वाले कर्ज मांग कर परेशान कर सकते हैं। रोग और शत्रु से पीड़ा मिल सकती है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा और परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी नौकरी में कुछ तनाव हो सकता है। धन लाभ के भी योग है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। व्यापार में लाभ होगा। दिन मिला जुला रहेगा।


प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 14 फरवरी : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मेष,सिंह और मकर वालों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो