scriptआज का राशिफल 21 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 21March daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 21 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMar 20, 2019 / 03:41 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 21 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का छठा चन्द्रमा है। भाग दौड़ ज्यादा रहेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। रोग भी परेशान कर सकता है। किसी से भी विवाद करने से बचें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का दिन आज मित्रों के साथ व्यतीत होगा। धर्म कर्म में मन लगेगा । सार्वजनिक कार्यों में रूचि रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। धन की व्यवस्था के लिए माता जी और मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यापार में परेशानी बढ़ेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम के हिसाब से लाभ नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के यहाँ जाना होगा। आज खर्च ज्यादा होने की वजह से घाटे में रहेंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शरीर में दर्द की शिकायत बनी रहेगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भाग दौड़ करनी होगी। झगड़े झंझट से आज बचे। आज भाग्य साथ नहीं देगा। खर्चा बढ़ेगा और मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज छुट्टी के बावजूद व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के संग दिन व्यतीत होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। हाथ तंग रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक को आज यात्रा में तनाव हो सकता है। धन की हानि सम्भव है। हाथ तंग रहेगा। चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 21 मार्च : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो