scriptआज का राशिफल 23 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज मेष,वृश्चिक और मीन वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 23 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 23 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज मेष,वृश्चिक और मीन वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 22, 2019 / 05:23 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक कार्य में देरी होगी। दोपहर के बाद भाग्य जागृत हो जाएगा। अचानक ईश्वर की कृपा से कार्य बनने लगेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों की शुरुआत आज भागदौड़ व तनाव से होगी। कारोबार लगभग बंद सा लगेगा दोपहर के बाद थोड़ी राहत महसूस होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय मौज मस्ती भरा रहेगा।दोपहर के बाद कष्ट उदय होने लगेंगे तनाव की शुरुआत हो जाएगी और भाग्य में रुकावट आएगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय अच्छा नहीं है। कष्ट और तनाव बना रहेगा। दोपहर के बाद राहत हो जाएगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।बुद्धि भी निर्मल हो जाएगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज दोपहर तक का समय शिक्षा इत्यादि के लिए ठीक है परंतु काम देर से बनेंगे। दोपहर के बाद हताशा निराशा बढ़ जाएगी लेकिन मित्र मदद करेंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। दोपहर तक तनाव बना रहेगा। दोपहर के बाद मित्रों की सहायता से परिणाम में सुधार आएगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज सुबह अधिक मेहनत करनी होगी। दोपहर के बाद तनाव मिलेगा।नौकर और छोटे भाई बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज भाग्य के कारण धन प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य आज बहुत बढ़िया नहीं रहेगा

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत उलझनों से होगी। मन को थोड़ा भय लगेगा और निराशा भी लगेगी। दोपहर बाद कुछ अच्छा परिणाम मिल सकेगा परंतु बहुत अच्छा नहीं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी तनाव रहेगा दोपहर बाद थोड़ी राहत मिलेगी और मन में प्रसन्नता भी होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दोपहर तक के परिणाम उत्तम रहेंगे। दोपहर बाद अचानक तनाव बढ़ने लगेगा खर्चा भी अधिक होगा मन में प्रसन्नता नहीं रहेगी स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों के आज दिन की शुरुआत उलझनों से होगी, परंतु शाम तक आप लाभ में आ जाएंगे मित्र व संतान सहयोग देंगे अंततः लाभ में रहेंगे।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / आज का राशिफल 23 मई : भगवान विष्णु की कृपा से आज मेष,वृश्चिक और मीन वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो