scriptआज का राशिफल 27 दिसंबर: आज कर्क और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Thursday 27 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 27 दिसंबर: आज कर्क और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 26, 2018 / 06:04 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 27 दिसंबर: आज कर्क और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष : इस राशि के जातकों का आज का दिन मित्रों के साथ व्यतीत होगा। शिक्षा के लिए आज का दिन उत्तम है। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। समय भाग दौड़ वाला है और चिंता लगी रहेगी। मंदिर रोज जाया करें। पूजा पाठ से लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम करने का है। मेहनत का लाभ देर से मिलेगा। आज के दिन नौकर का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भी आज सफलता में सहयोग रहेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन पुराना कर्ज चुकाने में धन खर्च होगा। आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सम्भव है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

कन्या: इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ में धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार की चिंता सताएगी। आज के दिन बेवजह कहीं न जाए। काम नहीं बनेगा।
तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। आज के दिन प्रसिद्धि भी मिलेगी। माता जी के रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। पिता से आज लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी कुछ लाभ मिलेगा। आज के दिन सरकारी काम बनेंगे।
धनु: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। समय भाग्यवर्धक है। पूजा पाठ की ऊर्जा से मन को शान्ति मिलेगी। शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

मकर: इस राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकते हैं। धन की कमी रहेगी।
कुंभ: इस राशि के जातकों को आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धन का लाभ होगा। यात्रा करने से लाभ मिलेगा।

मीन: इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा। सरकारी कार्य अटक जाएंगे। कमीशन के काम में अचानक लाभ मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 27 दिसंबर: आज कर्क और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए अन्य राशियों का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो