script05 मार्च 2019 मंगलवार का राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 05 March daily horoscope in hindi | Patrika News

05 मार्च 2019 मंगलवार का राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए आपका राशिफल

locationबरेलीPublished: Mar 05, 2019 11:34:15 am

Submitted by:

jitendra verma

जानिए आज 05 मार्च 2019 मंगलवार को किन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा, कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए आज की सभी राशियों का राशिफल

rashifal

आज का राशिफल 05 मार्च : आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्य बनेंगे। सुख और प्रसिद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। राजनितिक लोगों को लाभ होगा।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। आज के दिन धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कर्क (Cancer)

इस राशि के जातक को आज यात्रा में तनाव के साथ ही लाभ भी होगा। कष्ट के दिनों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शिक्षा के लिए दिन अच्छा है।

कन्या (Virgo)

शिक्षा के लिए इस राशि के जातकों को आज धन की कमी महसूस होगी। रोग और शत्रु कष्ट दे सकते हैं।
तुला (Libra)

इस राशि के जातकों का आज का दिन शिक्षा के लिए अच्छा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना भी है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में बढोत्तरी होगी। सरकारी कार्य देर से बनेंगे। जनहित एवं घरेलू कार्यों में समय गुजरेगा।
धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। पूर्व में की गई पूजा पाठ का आज फल मिलेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों को आज बाहर से कुछ धन प्राप्ति सम्भव है। जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा है। सुख बढ़ेगा और वाणी का प्रभाव बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक श्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ेगा। यात्रा में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो