scriptआज का राशिफल 07 मई : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, मेष कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 07 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 07 मई : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, मेष कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 06, 2019 / 03:50 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 07 मई : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, मेष कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग है। पब्लिक सेक्टर से लाभ होगा। माता जी का सहयोग मिलेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि विवेक से धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण वाणी में तीव्रता रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है।आज धन हानि के योग है। जमा पूँजी खर्च होगी। रोग में धन खर्च होगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य के प्रबलता से धन लाभ होगा। शिक्षा के लिए दिन शुभ है। संतान और मित्रों का साथ मिलेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण मित्रों से हानि हो सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य बनेंगे। बुजुर्गों की राय लेने से लाभ में रहेंगे। आज यात्रा भी सम्भव है। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण प्रसिद्धि बढ़ेगी और लाभ होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। आज धन लाभ के भी योग है। मंगल के राशि व्यापार में हानि सम्भव है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक का चन्द्रमा आज मृत्यु भाव में है। धन हानि हो सकती है। रोग आदि में धन खर्च हो सकता है। भागदौड़ करनी पड़ेगी और मन परेशान रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य से धन लाभ होगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक का आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा। आज मूड खराब रहेगा। प्रेमी से मुलाकात में सावधानी रखें। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य हानि हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कर्जा लेना पड़ सकता है। शत्रु से कष्ट मिल सकता है। मन परेशान रहेगा। किसी से विवाद न करें। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण कमर में दर्द रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

शिक्षा के लिए इस राशि के जातक का आज दिन शुभ है। संतान का सहयोग मिलेगा। गलत लाभ से बचे, रिश्वत न लें। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण धन हानि हो सकती है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों की आज प्रसिद्धि बढ़ेगी। पब्लिक सेक्टर से लाभ हो सकता है। माता जी का सहयोग मिलेगा। कुछ तनाव रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण बुरी संगत से नुक्सान हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई बहन सहयोग करेंगे। पूजा पाठ से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण माता जी से लाभ होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / आज का राशिफल 07 मई : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, मेष कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो