scriptआज का राशिफल 28 मई : हनुमान जी की कृपा से आज मकर और कुम्भ को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Tuesday 28 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 28 मई : हनुमान जी की कृपा से आज मकर और कुम्भ को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 27, 2019 / 11:57 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 28 मई : हनुमान जी की कृपा से आज मकर और कुम्भ को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के लिए आज सुबह से दोपहर तक का समय लाभकारी रहेगा। दोपहर बाद भाग्य साथ नहीं देगा। सुख में कमी होगी और तनाव बढ़ेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। दोपहर बाद कुछ धन लाभ की संभावना है। छोटे भाई बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातक यदि दिन की शुरुआत धर्म कर्म से करेंगे तो व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और सरकारी कार्य भी बनेंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज सुबह से दोपहर तक का समय तनाव भरा होगा। दोपहर बाद तनाव समाप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मनोबल बढ़ेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज सुबह से दोपहर तक का समय शुभ रहेगा। दोपहर बाद तनाव बढ़ेगा। खर्च भी बढ़ेगा और धन हानि हो सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों के लिए दोपहर तक लाभ में कमी रहेगी। दोपहर बाद स्थिति सामान्य रहेगी। मेहनत का लाभ मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों के लिए दोपहर तक शिक्षा परीक्षा के लिए समय शुभ है। सरकारी कार्य अटक जाएंगे और व्यापार में हानि हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज धन और तनाव दोनों मिलेगा। धन के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए परिश्रम अधिक करना होगा। तनाव भी हो सकता है। मान सम्मान में कमी आएगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग हैं। दोपहर बाद परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और अतिरिक्त लाभ होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अति उत्तम है। आज लाभ के अवसर बार बार प्राप्त होंगे। सरकारी लाभ की स्थिति भी बनेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों का दोपहर तक स्वास्थ्य ढीला रहेगा। संतान और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 28 मई : हनुमान जी की कृपा से आज मकर और कुम्भ को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो