scriptआज का राशिफल 05 जून : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरूरत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 05 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 05 जून : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरूरत,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 04, 2019 / 06:36 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 05 जून : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरूरत,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)


आज परिश्रम भाव में चार ग्रह है। मेहनत ज्यादा करनी होगी। दिन उलझन भरा रहेगा। किसी भी विवाद से बचें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धन वाले भाव में चार ग्रहों का योग है। धन को लेकर परेशानी रहेगी। धन आएगा और चला जाएगा। आज दिया हुआ कर्ज फंस सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
इस राशि वाले जातकों को आज बुद्धि विवेक से धन लाभ सम्भव है। मन परेशान रहेगा। जन्म स्थान में चार ग्रह है। सावधानी रखें और कम बोले।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। भागदौड़ करनी पड़ेगी। तनाव भी हो सकता है। कोर्ट कचहरी से बचें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों के लाभ वाले भाव में चार ग्रह है। आर्थिक तंगी के बाद भी आज धन की व्यवस्था होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज सिर्फ आप सुनिए। पलट कर जवाब देना हानिकारक हो सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्य भाव में चार ग्रह हैं। आपको आपके कर्मों का फल शीघ्र मिलेगा। सरकारी कार्य देरी से पूरे होंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज के दिन बहुत सावधानी बरतने का है। आपके मृत्यु भाव में चार ग्रह हैं। कष्ट मिल सकता है और हानि हो सकती है। चोट-चपेट से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के आज शरीर में दर्द हो सकता है। शरीर भारी रहेगा। उत्तेजना से बचें। सोच समझ कर कार्य करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

शत्रु भाव में चार ग्रह हैं। रोग और कर्ज से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। झगड़े से बचें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक बुरी संगत से दूर रहें। हानि हो सकती है। अचानक लाभ के योग है। अनैतिक लाभ से दूर रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों के सुख में कमी आएगी। दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय लगेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 05 जून : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरूरत,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो