scriptजिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने यह दृश्य देखा तो कांप गई | Bareilly Fatehganj Pashmichi alive Snake Swallow child Mother Saw View | Patrika News
बरेली

जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने यह दृश्य देखा तो कांप गई

जिंदा सांप को निगल गया एक छोटा बच्चा। यह सुनकर भौच्चके हो जाएंगे और बदन में एक सुरसुरी सी चढ़ जाएगी। सांप को निगलने के बाद बच्चे का क्या हुआ।

बरेलीSep 06, 2020 / 12:26 pm

Mahendra Pratap

जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने यह दृश्य देखा तो कांप गई

जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने यह दृश्य देखा तो कांप गई

बरेली. जिंदा सांप को निगल गया एक छोटा बच्चा। यह सुनकर भौच्चके हो जाएंगे और बदन में एक सुरसुरी सी चढ़ जाएगी। सांप को निगलने के बाद बच्चे का क्या हुआ। यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा होगा। जीहां…घर पर खेल रहे बच्चे के पास अचानक एक सांप का एक बच्चा आ गया। बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। तभी अचानक मां ने यह दृश्य देख लिया और वह कांप गई।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर का मामला है। अचानक शांत पड़े इलाके में हल्ला मच गया, और लोग एक घर की तरफ दौड़े। पूछने पर पता चला कि एक साल का बच्चा खेल-खेल में जिंदा सांप निगल गया। मां कहीं करीब में थी और उसने जैसे ही उसे देखा तो दौड़कर सांप की पूंछ पकड़ ली और बच्चे के मुंह से बाहर खींच लिया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था। बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया। इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा। बच्चे की मां ने जैसे ही देखा, उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला। तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी। बच्चे का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है।

Home / Bareilly / जिंदा सांप को निगल गया एक साल का बच्चा, मां ने यह दृश्य देखा तो कांप गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो