scriptएक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार,15 लाख के जेवर बरामद | Bareilly Police Arrested Crooks | Patrika News
बरेली

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार,15 लाख के जेवर बरामद

बदमाश के पास से 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं।

बरेलीSep 04, 2018 / 09:40 pm

अमित शर्मा

UP Police

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार,15 लाख के जेवर बरामद

बरेली। क्राइम ब्रान्च और बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से 15 लाख के सोने चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए सतनाम सिंह टॉप कैरेट ज्वैलरी शो रूम में हुई लूट की घटना में वांक्षित था। एक लाख के इनामी बदमाश की तलाश यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब पुलिस को बड़े दिनों से थी, लेकिन बरेली पुलिस की सतर्कता काम आई और पुलिस ने बदमाश सतनाम सिंह को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एक लाख का था इनाम

सतनाम सिंह ने अब तक दर्जनों लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। सतनाम सिंह नाम के बदमाश ने यूपी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली मैं भी अपना आतंक मचा रखा था। दिल्ली के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी सतनाम सिंह की तूती बोलती थी। सतनाम सिंह ने एटीएम लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यही वजह है कि पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सतनाम सिंह ने बरेली में 4 जून को सैटेलाइट बस स्टैंड के पास स्थित टॉप कैरेट शोरूम में दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस पुलिस को सरगर्मी से सतनाम सिंह की तलाश थी। सतनाम सिंह दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही CCTV कैमरा की डीबीआर भी अपने साथ ले गया था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।
पुलिस इस मामले में पहले ही सतनाम के साथियों को गिरफ्तार कर शोरूम में हुई घटना का खुलासा कर चुकी है, लेकिन पुलिस को सतनाम सिंह की लंबे समय से तलाश थी और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल ही गई।
घर से बरामद हुए जेवर

पुलिस लाइन में की गई प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बदमाश सतनाम सिंह के घर से 15 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। गौरतलब है कि यह वही सोने चांदी के आभूषण है जिन्हें ज्वेलरी शोरूम से 4 जून को लूटा गया था। वहीं पुलिस ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार करने के बाद राहत की सांस ली है।

Home / Bareilly / एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार,15 लाख के जेवर बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो