scriptराष्ट्रीय शोक में भाजपा मेयर ने जमकर की हंसी ठिठोली | BJP mayor laugh at national mourning | Patrika News
बरेली

राष्ट्रीय शोक में भाजपा मेयर ने जमकर की हंसी ठिठोली

कार्यक्रम में भाजपा के मेयर उमेश गौतम और नगर निगम में उप सभापति अतुल कपूर भी शामिल हुए।

बरेलीMar 19, 2019 / 01:11 pm

jitendra verma

umesh gautam

राष्ट्रीय शोक में भाजपा मेयर ने जमकर की हंसी ठिठोली

बरेली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। मनोहर पार्रिकर के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राष्ट्रीय शोक में कलेक्ट्रेट में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा वहीं राष्ट्रीय शोक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मेयर होली के कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमे जमकर डांस और हंसी ठिठोली हुई। मेयर उमेश गौतम और नगर निगम के उप सभापति अतुल कपूर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के आकस्मिक निधन पर जहाँ एक ओर देश में शोक की लहर है और सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था वही उन्ही के पार्टी के मेयर राष्ट्रीय शोक पर होली के रंग में सराबोर नजर आए। शहर की एक सामजिक संस्था ने होली के पहले फाग महोत्सव का आयोजन किया जिसमे फूलों की होली खेली गई इस कार्यक्रम में भाजपा के मेयर उमेश गौतम और नगर निगम में उप सभापति अतुल कपूर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जमकर डांस हुआ और सभी लोग भूल गए कि देश के एक महान नेता के निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।
umesh gautam

Home / Bareilly / राष्ट्रीय शोक में भाजपा मेयर ने जमकर की हंसी ठिठोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो