scriptBJP's tiffin meeting counted the achievements of the central governmen | भाजपा की टिफिन बैठक में गिनाई केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां, भाईचारा बढ़ाने पर जोर | Patrika News

भाजपा की टिफिन बैठक में गिनाई केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां, भाईचारा बढ़ाने पर जोर

locationबरेलीPublished: Jun 09, 2023 07:28:39 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर शहर विधानसभा टिफिन बैठक का आयोजन निर्मल रिसोर्ट में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने की।

up.jpg
हमारे प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया

बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि टिफिन बैठक का मकसद आपसी भाईचारा मजबूत करना है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सभी कार्य भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के ही दिशा निर्देशन में किए जाते हैं। आज आप सबके प्रयास से ही केंद्र में सरकार है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां आप सबके सामने है। हमारे प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मोदी सरकार ने देश कि पहचान विश्व में अलग बनाई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.