scriptबॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज भी हैं यूपी के इस शहर की वोटर | Bollywood Actress Priyanka Chopra name in Bareilly Voter list | Patrika News
बरेली

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज भी हैं यूपी के इस शहर की वोटर

कुंवरपुर मोहल्ले के भाग संख्या 403 में प्रियंका चोपड़ा का नाम 234वे नंबर पर दर्ज है जबकि उनकी मां का नाम 226 वे नंबर पर मतदाता सूची में शामिल है।

बरेलीNov 06, 2017 / 09:51 am

अमित शर्मा

Priyanka Chopra
बरेली। सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही वर्षों पहले बरेली छोड़ कर चली गई हों लेकिन उनका नाम अभी भी नगर निगम की वोटर लिस्ट में शामिल है। नगर निगम की वोटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम शामिल है। कुंवरपुर मोहल्ले के भाग संख्या 403 में प्रियंका चोपड़ा का नाम 234वे नंबर पर दर्ज है जबकि उनकी मां का नाम 226 वे नंबर पर मतदाता सूची में शामिल है। जबकि ये दोनों कई वर्ष पहले ही बरेली छोड़ कर जा चुकी हैं। गड़बड़ी पकड़ में आने पर बीएलओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा का पुश्तैनी मकान सिटी स्टेशन के सामने मलूकपुर में है उनके माता पिता इस रोड पर कस्तूरी क्लीनिक चलाते थे। सेंट मारिया और आर्मी स्कूल में पढ़ी प्रियंका चोपड़ा 2000 में विश्व सुंदरी बनी थीं जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज वो एक सफल फिल्म अभिनेत्री हैं। इस दौरान प्रियंका का परिवार मुंबई में ही शिफ्ट हो गया। बावजूद इसके उनका और उनकी मां का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में शामिल है।
Priyanka Chopra
विधानसभा चुनाव में भी दर्ज था नाम

2012 के विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम वोटर लिस्ट में था जिसका पता चलने पर प्रशासन ने प्रियंका चोपड़ा के पिता से पत्र लिख कर पूछा था कि वो मुंबई में वोटर बन गए है या बरेली में रहना चाहते हैं जिस पर जवाब में कहा गया था कि वो मुंबई में वोटर बन गए हैं इसलिए उनका नाम बरेली की मतदाता सूची से हटा दिया जाए जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था।
Disha Patni
दिशा पाटनी नहीं हैं वोटर

नगर निगम की वोटर लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम शामिल नहीं है। नगर निगम की वोटर लिस्ट में दिशा के पिता जगदीश पाटनी और मां पदमा पाटनी का नाम शामिल है। हालांकि दिशा लोकसभा और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में शामिल हैं।

Home / Bareilly / बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज भी हैं यूपी के इस शहर की वोटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो