scriptबहन ने की सगे चाचा से शादी, लोगों के तानों से बौखलाए भाई ने गोली से उड़ाया | Brother kills sister on love marriage | Patrika News
बरेली

बहन ने की सगे चाचा से शादी, लोगों के तानों से बौखलाए भाई ने गोली से उड़ाया

पांच माह पहले चाचा से कर लिया था निकाह

बरेलीMar 11, 2019 / 10:28 am

jitendra verma

बरेली। क्योलड़िया में सगे चाचा से निकाह के बाद पड़ोस में रह रही बहन को भाई ने मौत के घाट उतार दिया। भाई एक महीने से कत्ल करने का मौका तलाश रहा था। वह दिल्ली में मजदूरी करता है और बहन को मारने के लिए ही इन दिनों बरेली आया हुआ था। बहन के सगे चाचा से शादी करने पर वह लोगों के तानों से काफी परेशान था।
हत्या करने आया बरेली
क्योलड़िया के परशुरामपुर की रहने वाली शबाना ने अपने चाचा जाबिर हुसैन से पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। जिसके कारण शबाना के भाई तालिब को काफी ताने सुनने पड़ते थे। दिनों तालिब बरेली आया हुआ था और उसके सिर पर खून सवार था। जाबिर हुसैन के घर के आंगन में जब बहन शबाना रोटी पका रही थी तभी छोटे भाई ने पीछे सर में सटाकर गोली मार दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तवे पर रोटी जलकर कोयला हो चुकी थी और चूल्हे में आग धधक रही थी। पास ही शबाना की लाश पड़ी थी। लोगों ने बताया कि हत्यारा कह रहा था कि उस वक्त बहन का पति सामने होता तो वो उसे भी मार देता।
आरोपी हुआ फरार
शबाना की हत्या की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ जगमोहन बटोला ने बताया कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था जिससे उसका भाई खुश नहीं था जिसके कारण भाई ने बहन की गोली मार कर हत्या की है। आरोपी के घर पर दबिश दी गई है लेकिन आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पांच माह पहले किया निकाह
21 वर्षीय शबाना के चाचा जाबिर की उम्र उससे दोगुनी है। उसकी पत्नी दो बेटों संग छह साल से मायके में है। चाचा जाबिर तांत्रिक है। उसका घर मृतका के बगल वाली गली में ही है। इस वजह से युवती का चाचा के घर आना जाना था। पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही दोनों शादी कर लौटे थे और पड़ोस के घर में रहते लगे थे।

Home / Bareilly / बहन ने की सगे चाचा से शादी, लोगों के तानों से बौखलाए भाई ने गोली से उड़ाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो