scriptकोरोना कर्मवीर: रोजा रख कर गायों की सेवा में जुटे हैं नदीम | Corona Karmaveer: Nadeem is busy in serving cows by keeping Roja | Patrika News
बरेली

कोरोना कर्मवीर: रोजा रख कर गायों की सेवा में जुटे हैं नदीम

समाजसेवी नदीम शम्सी जो की लॉक डाउन के दौरान गरीबों की मदद तो कर ही रहे हैं साथ ही सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों के लिए भी चारे का इंतजाम कर रहे हैं।

बरेलीMay 11, 2020 / 12:08 pm

jitendra verma

कोरोना कर्मवीर: रोजा रख कर गायों की सेवा में जुटे हैं नदीम

कोरोना कर्मवीर: रोजा रख कर गायों की सेवा में जुटे हैं नदीम

बरेली। लॉक डाउन के कारण जहाँ एक तरफ तमाम इंसानों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है तो दूसरी तरफ सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा जानवर भी परेशान है। जिला प्रशासन के साथ ही तमाम सामजसेवी भी लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी में एक है समाजसेवी नदीम शम्सी जो की लॉक डाउन के दौरान गरीबों की मदद तो कर ही रहे हैं साथ ही सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों के लिए भी चारे का इंतजाम कर रहे हैं। रमजान में रोजा रखने के बाद भी वो दिन भर घूम घूम कर गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर रहे हैं।
लॉक डाउन में कर रहे हैं सेवा
लॉक डाउन की शुरुआत से ही नदीम शम्सी गरीबों के भोजन और राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें सड़क पर कोई बेसहारा गाय या अन्य जानवर दिखते हैं तो वो उनके लिए भी भोजन और चारे की व्यवस्था करते हैं और गायों को ब्रेड और चारा खिलाते हैं। नदीम शम्सी का कहना है कि वो रमजान में रोजा रखते है और वो इन दिनों गऱीबों और बेसहारा जानवरों की सेवा कर रहे है इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। इस लिए उन्हें कहीं भी कोई जरूरतमंद मिलता है तो वो उसको भोजन या राशन मुहैया कराते हैं साथ ही बेसहारा जानवरों के लिए भी खाने का इंतजाम करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो