scriptभोजीपुरा में प्रधानी रंजिश में किया जानलेवा हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर | Patrika News
बरेली

भोजीपुरा में प्रधानी रंजिश में किया जानलेवा हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधानी रंजिश के चलते बाके से वार किया, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बरेलीJun 08, 2024 / 01:46 pm

Avanish Pandey

घायल महेंद्र सिंह।

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधानी रंजिश के चलते बाके से वार किया, जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में चार के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुरानी रंजिश के चलते किया हमला
भोजीपुरा के गांव बिबियापुर कायस्थान निवासी महेंद्र सिंह (40) ने बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले ग्राम प्रधान हरीश चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश मानते हैं। इसके चलते ममेरे भाई नरेश की हत्या भी हो चुकी है। रंजिशन शुक्रवार को करीब रात नौ बजे महेंद्र सिंह ग्राम परेवा से बाइक पर सवार घर लौट रहे थे, इसी बीच महेंद्र सिंह का धौराटांडा में रास्ता रोंक कर उन पर पड़ोसी हरीश और उसके बेटे रजत, अंकित ने कुछ साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व बाका से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में काफी चोट आई है।
हमले के बाद आरोपी हुए फरार
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के मौसेरे भाई देवेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर भोजीपुरा पुलिस ने रजत उर्फ उमेश, देवेंद्र, हरीश कुमार व प्रेमा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Hindi News/ Bareilly / भोजीपुरा में प्रधानी रंजिश में किया जानलेवा हमला, एक घायल, चार पर एफआईआर

ट्रेंडिंग वीडियो