8 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

अवैध संबंधों में की गई महिला की हत्या, 12 साल से पुजारी के थे संबंध, रास्ते से हटाने के लिये किया ऐसा काम

अवैध संबंधों में महिला की हत्या की गई थी। हत्यारोपी पुजारी से महिला के 12 साल से संबंध थे। पुजारी के घरवालों को इसकी भनक लग गई थी

बरेली। अवैध संबंधों में महिला की हत्या की गई थी। हत्यारोपी पुजारी से महिला के 12 साल से संबंध थे। पुजारी के घरवालों को इसकी भनक लग गई थी। इस वजह से विवाद होता था। महिला को रास्ते से हटाने के लिये पुजारी ने हत्या की साजिश रची थी। उसने महिला को दफनाने के लिये गड्ढा भी खोद लिया था। एसपी सिटी राहुल भाटी ने हत्या का खुलासा कर आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया है।

थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव खड़ौआ में 20 जुलाई को ऊषा देवी का शव मंदिर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला था। मंदिर में पूजा करने आ रहे लोगों ने शव को पड़ा देखा तो पुजारी ढाकन लाल ने ही इसकी सूचना मृतका के बेटा-बेटी को दे दी, जिससे उस पर कोई शक न करे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

गुमराह करता रहा पुजारी
एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ऊषा देवी 19 जुलाई को मंदिर गई हुई थीं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं। पुजारी ढाकनलाल उर्फ भगत जी महिला की बेटी और बेटे के लगातार संपर्क में था। महिला के बेटा-बेटी लगातार अपनी मां को ढूंढते रहे, लेकिन ढाकन लाल उन्हें गुमराह करता रहा। जहां उसने महिला की हत्या कर शव को फेंका, वहां जाने ही नहीं दिया। साथ ही पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।

ढाकन लाल के महिला से थे अवैध संबंध
महिला का करीब 17 से 18 सालों से मंदिर पर आना जाना था। ज्यादातर समय वहीं बिताती थीं। ग्रामीणों के मुबातिक दोनों में संबंध थे। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मंदिर के दान पात्र में जो भी आता था वह दोनों ही आपस में बांट लेते।

पीछा छुड़ाना चाहता था ढाकन लाल
ऊषा देवी और ढाकन लाल के संबंध के बारे चर्चा गांव में भी होने लगी। महिला का भरण पोषण भी ढाकन लाल ही करता। इस वजह से ढाकनलाल के घर वाले नाराजगी जताते थे। पीछा छुड़ाने के लिए ढाकन लाल ने षड्यंत्र रचा। महिला की गला दबाकर हत्या की, फिर शव को मंदिर के कुछ ही दूरी पर फेंक दिया।

शव को ठिकाने में रहा असफल
ऊषा के शव को छुपाने के लिए ढाकन लाल ने पूरी तैयारी कर ली। शव को दफनाने के लिए गड्ढा भी खोद दिया। 19 जुलाई को शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच महिला की हत्या की, लेकिन लोगों के आने-जाने की वजह से दफना नहीं पाया। सुबह होते ही 20 जुलाई को फिर से दफनाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मंदिर पर आने वाले लोगों ने शव को सुबह करीब 11 बजे देखा तो हड़कंप मच गया। ढाकन लाल ने ही शव मिलने की सूचना मृतका के बेटा-बेटी को दी। फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। मुखबिर की