scriptकर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन | Employees Provident Fund Union protests against government | Patrika News
बरेली

कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

इस प्रदर्शन को बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन और आयकर महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया।

बरेलीAug 22, 2019 / 05:30 pm

jitendra verma

कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

बरेली। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को भविष्य निधी कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने भोजनावकाश में प्रदर्शन किया। देशव्यापी आवाहन पर हुए इस प्रदर्शन को बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन और आयकर महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर भविष्यनिधि कर्मचारी संग़ठन के महामंत्री प्रवीन कालरा ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की बहुत कमी है और रिक्त पदों को नही भरा जा रहा जिससे कर्मचारियों पर बोझ बढ़ता जा रहा है वही उच्च पदों के नए पद स्वीकृत किये गए है जिससे कर्मचारियों में भारी अंसतोष है। उन्होंने कर्मचारियों के लिये स्थाई स्थान्तरण नीति बनाने की मांग को भी दोहराया।
इस मौके पर आयकर महासंघ के ज़ोनल सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर हो रहे आंदोलनों से यह स्पष्ट है कि सरकार की नीतियां कर्मचारियों के विरुद्ध है। उन्होंने आयुद्ध कारखानों में हो रही हड़ताल का भी समर्थन किया औऱ मांग की है कि सरकार को तुरत वार्ता कर समाधान करना चाहिये। बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन का समर्थन करते हुए कहा कि देश मंदी के बुरे दौर से गुज़र रहा है जो सरकार की गलत नीतिओ का परिणाम है,जिसके चलते तमाम सेक्टर में श्रमिकों और कर्मचारियों को नौकरी गवानी पड़ रही है। इन नीतियों से गहरा अंसतोष पैदा हो रहा है जिसके लिये सरकार ज़िम्मेदार है।

Home / Bareilly / कर्मचारी भविष्य निधि यूनियन ने सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो