scriptकाशी की तर्ज पर शुरू हुई गंगा जी की महाआरती, साक्षी बने हजारों लोग- देखें वीडियो | Ganga ji's Maharaati started on the lines of Kashi in badayun | Patrika News
बरेली

काशी की तर्ज पर शुरू हुई गंगा जी की महाआरती, साक्षी बने हजारों लोग- देखें वीडियो

इस दौरान चारो तरफ मां गंगा के जयकारे गूंजते रहें।

बरेलीJan 16, 2019 / 12:47 pm

Bhanu Pratap

Ganga ji's Maharaati started on the lines of Kashi in badayun

काशी की तर्ज पर शुरू हुई गंगा जी की महाआरती, साक्षी बने हजारों लोग- देखें वीडियो

बदायूँ। कछला के गंगा घाट पर काशी की तर्ज पर गंगा जी की महाआरती की शुरुआत हो गई। मकरसंक्रांति के अवसर पर यहाँ का नजारा बिलकुल वाराणसी की तरह ही नजर आया। हजारो लोग उस पल के साक्षी बने जब गंगा के तट पर घंटा घड़ियाल की धुन पर महाआरती का आयोजन किया गया। कछला पुल से भी तमाम लोगों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को देखा। इस दौरान चारो तरफ मां गंगा के जयकारे गूंजते रहें।
भाजपा नेता ने किया शुभारम्भ
बदायूं के कछला घाट में गंगा जी की महाआरती का शुभारम्भ भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काट कर किया। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने गंगा सफाई के नमामि गंगे योजना बनाई है। इसके सकारात्मक परिणाम आने लगे है। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि गंगा घाट पर आरती का आयोजन ऐतिहासिक पल है।
हजारों लोग हुए शामिल

बदायूं के डीएम दिनेश कुमार सिंह की देख रेख में यहाँ पर गंगा आरती की शुरुआत हुई है।पहले दिन गंगा आरती में शामिल होने के लिए बदायूं ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों के श्रद्धालु भी कछला घाट पर पहुंचे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Home / Bareilly / काशी की तर्ज पर शुरू हुई गंगा जी की महाआरती, साक्षी बने हजारों लोग- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो