scriptयोगी लहर में जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशियों का हुआ सम्मान | Honored to Samajwadi Party winning candidates in body elections | Patrika News
बरेली

योगी लहर में जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशियों का हुआ सम्मान

समाजवादी पार्टी ने नगर निगम में जीत दर्ज करने वाले 28 पार्षद और पांच नगर पंचायत चेयरमैन का सम्मान किया गया।

बरेलीDec 10, 2017 / 09:16 pm

मुकेश कुमार

Samajwadi Party winning candidates

Samajwadi Party winning candidates

बरेली। नगर निकाय चुनाव में योगी लहर चली और भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, लेकिन इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के तमाम प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले सपा के प्रत्याशियों का रविवार को पार्टी ऑफिस में सम्मान किया गया। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम में जीत दर्ज करने वाले 28 पार्षद और पांच नगर पंचायत चेयरमैन का सम्मान किया गया।

सपा ही कर सकती है भाजपा से मुकाबला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि ईवीएम गड़बड़ी और प्रशासन की धांधली के बावजूद समाजवादी पार्टी के सभासद बड़ी तादाद में जीते। इसी प्रकार नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में भी समाजवादी पार्टी का परचम लहराया। कई जगहों पर प्रशासन ने जोर ज़बरदस्ती से हमे हरवा दिया। इस सबके बावजूद पार्टी ने विजय हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि सपा ही भाजपा से लड़ सकती है। महानगर अध्यक्ष क़दीर अहमद ने कहा कि यह दौर कठिन ज़रूर है पर हम समाजवादी हर परिस्थिति से लड़ सकते हैं। पूर्व विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि सभासद और निकाय पंचायत में जीत से कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करने का काम किया है।
ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव में हार के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अखिलेश ने मांगी इन नेताओं की सूची


इनका हुआ सम्मान
सम्मानित होने वालों में मीरगंज के चैयरमेन मोहम्मद इलियास अंसारी, सिरोली के चेयरमैन सैय्यद नबूवत अली, सेंथल के चेयरमैन कम्बर एजाज़, ठिरिया के चेयरमैन तारा बी, सभासद सैय्यद अखलाक अली, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, डाल चन्द वाल्मीकि, अलीम सुल्तानी, सलीम पटवारी, रहीस मिया अब्बासी, शमीम अहमद, नफीस तब्बसुम, महलका कुरैशी आदि प्रमुख थे।

ये रहे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव, ज़िला प्रवक्ता हैदर अली, दीपक शर्मा शिव चरण कश्यप, भारती चौहान, फ़हीम हैदर, वैभव गंगवार समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Home / Bareilly / योगी लहर में जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशियों का हुआ सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो