scriptतीसरे चरण का मतदान आज,रुहेलखंड में 52 प्रत्याशी मैदान में | Loksabha Election 2019 Voting for the third phase today | Patrika News
बरेली

तीसरे चरण का मतदान आज,रुहेलखंड में 52 प्रत्याशी मैदान में

रुहेलखंड की चार सीटों के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। करीब 72 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बरेलीApr 23, 2019 / 05:55 am

jitendra verma

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज होगा। तीसरे चरण में रुहेलखंड की चार सीटों के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। करीब 72 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बरेली लोकसभा सीट पर कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है इस लिए यहाँ पर प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम लगानी पड़ी है। बरेली में इस बार मतदान के लिए 3427 बूथ बनाए गए है।जिले में कुल मतदाताओ की संख्या 3111780 है जिसमे महिला मतदाता 1423690 और पुरूष मतदाता की संख्या 1698412 है।इस बार 20548 दिव्यांग मतदाता भी वोट डालेंगे जिनके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिले में 165 क्रिटिकल बूथ है जिन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।
बरेली
बरेली लोकसभा सीट के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला 1796060 मतदाता करेंगे।बरेली लोकसभा सीट रुहेलखंड की वीआईपी सीट में शामिल है इस बार यहाँ एक बार फिर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में है तो गठबंधन से सपा के पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार और कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह हैं। बरेली में कुल 16 प्रत्याशी है जिनमे तीन महिला प्रत्याशी हैं।
प्रवीन सिंह ऐरन- कांग्रेस

भगवत सरन गंगवार- सपा (गठबंधन)

सतीश कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

संतोष कुमार गंगवार, भाजपा

जगपाल सिंह यादव, अखंड समाज पार्टी

मनोज विकट, बहुजन न्याय दल
यतेन्द्र सिंह, बहुजन सम्यक

रहीस मियां, वंचित समाज इंसाफ पार्टी

राबिया अख्तर, खुसरो सेना पार्टी

लईक अहमद मंसूरी, नैतिक पार्टी

समन ताहिर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया- एमएड

उषा अग्रवाल, निर्दलीय
जावेद खान, निर्दलीय

नितिन मोहन, निर्दलीय

राकेश अग्रवाल एडवोकेट, निर्दलीय

सैयद राशिद अली चमन, निर्दलीय

बदायूं
मंडल की सबसे वीआईपी सीट बदायूं में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनमे से एक महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है।बदायूं में इस बार 18900190 मतदाता है। यहाँ पर गठबंधन, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
धर्मेन्द्र यादव, सपा (गठबंधन)

सलीम इकबाल शेरवानी, कांग्रेस

डॉ. संघमित्रा मौर्या, भाजपा

कैलाश कुमार मिश्रा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

महेश श्रीवास्तव, कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी

अतुल कुमार, निर्दलीय

कृपाशंकर शाक्य, निर्दलीय
स्वामी पगलानंद, निर्दलीय

हरी सिंह, निर्दलीय

आंवला

आंवला लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों की नजर है यहाँ पर भाजपा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप को, कांग्रेस ने कुंवर सर्वराज सिंह और गठबंधन ने बसपा की रूचि वीरा को चुनाव मैदान में उतारा है। आंवला में तीन महिला प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहीं हैं। आंवला में कुल 1783792 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा

रुचि वीरा, बसपा (गठबंधन)

कुंवर सर्वराज सिंह, कांग्रेस

मोहम्मद अतीक, नेशनल फिफ्टी-फिफ्टी फ्रंट

इरशाद अंसारी एडवोकेट, वंचित समाज इंसाफ पार्टी

ऋषिपाल, जनशक्ति एकता पार्टी

दिनेश कुमार, हिन्दुस्तान निर्माण दल
धर्मेन्द्र कुमार, शिवसेना

प्रमोद कुमार यादव, भारतीय कृषक दल

प्रीति कश्यप, भारतीय मजदूर एकता पार्टी

रामपाल शाक्य, बहुजन मुक्ति पार्टी

सुनील कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)

लक्ष्मी निर्दलीय

हेमेन्द्र पाल सिंह, निर्दलीय
पीलीभीत

पीलीभीत में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिनमे से तीन महिला प्रत्याशी हैं। यहाँ पर वरुण गांधी एक बार फिर भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं जबकि गठबंधन ने यहाँ से सपा के हेमराज वर्मा को उतारा है। पीलीभीत में 1759223 मतदाता हैं।
फिरोज वरुण गांधी, भाजपा, शिक्षा- एमएससी

हेमराज वर्मा, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक

अनीता त्रिपाठी, शिवेसना

डॉ. भारत, जनता दल यूनाइटेड

डॉ. सीताराम राजपूत, सबका दल यूनाइटेड

संजय कुमार भारती, नैतिक पार्टी
मोहम्मद हनीफ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया

उर्वशी सिंह, निर्दलीय

कैफ रजा खान, निर्दलीय

जाफरी बेगम, निर्दलीय

मुनेश सिंह, निर्दलीय

वरुण गांधी, निर्दलीय

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, निर्दलीय

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / तीसरे चरण का मतदान आज,रुहेलखंड में 52 प्रत्याशी मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो