scriptजानिये संतोष गंगवार को क्यों मिली आठवीं बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी | Loksabha election Minister Santosh Gangwar will fight from bareilly | Patrika News
बरेली

जानिये संतोष गंगवार को क्यों मिली आठवीं बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी

बरेली लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए हैं संतोष गंगवार

बरेलीMar 22, 2019 / 02:24 pm

jitendra verma

santosh gangwar

जानिये संतोष गंगवार को क्यों मिली आठवीं बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 182 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बरेली से सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। संतोष गंगवार को एक बार फिर बरेली लोकसभा सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई। सरल और शांत स्वाभाव के संतोष गंगवार बरेली लोकसभा सीट को सात बार भाजपा की झोली में डालने का काम कर चुके है और अब आठवीं बार इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर उन्हें ही चुनाव मैदान में उतारा है।
1989 में पहली बार जीते संतोष
बरेली लोकसभा सीट से संतोष गंगवार को अटल बिहारी वाजपेई ने पहली बार 1989 में चुनाव मैदान में उतारा था। संतोष गंगवार ने 1989 से 2004 तक लगातार छह बार इस सीट पर जीत दर्ज की। 2009 में हुए चुनाव में संतोष गंगवार को यहाँ पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में संतोष गंगवार ने जबरदस्त वापसी करते हुए बड़े अंतराल से चुनाव जीता था। संतोष गंगवार को 2014 के चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस को मिले कुल वोट से भी ज्यादा वोट हासिल हुए थे। बरेली क्षेत्र में संतोष गंगवार का राजनीतिक दबदबा है। 2019 में एक बार फिर बीजेपी को उम्मीद रहेगी कि संतोष गंगवार पार्टी के लिए यहां से कमल खिलाएं।
साफ़ छवि के नेता की इमेज

स्थानीय सांसद संतोष गंगवार इस क्षेत्र के दिग्गज नेता हैं। वह यहां से सात बार सांसद चुने गए हैं, जिनमें से 6 बार तो उन्होंने लगातार चुनाव जीता था। संतोष गंगवार अपने क्षेत्र में काफी स्वच्छ छवि रही है। यही कारण है कि बरेली की जनता उन्हें निराश नहीं करती है। संतोष गंगवार अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं और कई कमेटियों का हिस्सा भी हैं। संतोष गंगवार अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Home / Bareilly / जानिये संतोष गंगवार को क्यों मिली आठवीं बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो