scriptवंश चलाने के लिए विवाहिता के साथ घिनौनी हरकत, कमरे में बंद कर भेज दिया देवर और… | Married Woman Physically abused by Devar for Pregnancy | Patrika News
बरेली

वंश चलाने के लिए विवाहिता के साथ घिनौनी हरकत, कमरे में बंद कर भेज दिया देवर और…

शादी के दो वर्ष बाद भी जब महिला को बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने डाक्टरों की राय ली। डॉक्टर ने बताया कि महिला के शौहर में कमी है…

बरेलीMay 18, 2019 / 05:44 pm

अमित शर्मा

बरेली। प्रेमनगर इलाके की रहने वाली एक महिला से उसके ससुराल वालों ने अजीब मांग शुरू कर दी है। शादी के दो वर्ष बाद भी जब महिला को बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने डाक्टरों की राय ली। डॉक्टर ने बताया कि महिला के शौहर में कमी है जिसके बाद अब महिला के ससुराल वाले उस पर वंश वृद्धि के लिए देवर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं।
देवर ने की जबरदस्ती की कोशिश
प्रेमनगर के कोहाड़ापीर की रहने वाली महिला का निकाह दो साल पहले ब्रह्मपुरा के युवक से हुआ था। शादी के दो साल बाद भी महिला के बच्चा नहीं हुआ तो डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला के शौहर में कमी बताई जिसके बाद महिला के ससुराल वाले उस पर वंश बढ़ाने के लिए देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। घर वालों की शह पर महिला का देवर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
एसपी सिटी के आदेश पर एफआईआर
जब महिला ने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा और घर से निकाल दिया और दहेज में चार लाख रूपये लाने की मांग की। अब महिला ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की है। एसपी सिटी के आदेश पर महिला के शौहर, देवर, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / वंश चलाने के लिए विवाहिता के साथ घिनौनी हरकत, कमरे में बंद कर भेज दिया देवर और…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो