scriptमानिसक मंदित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Mental retarded woman raped, accused arrested | Patrika News
बरेली

मानिसक मंदित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरेलीFeb 10, 2020 / 10:03 am

jitendra verma

बरेली। सीबीगंज इलाके में मानसिक मंदित महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला को उसका पड़ोसी बाग़ में ले गया जहाँ पर पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सीबीगंज इलाके के एक गाँव का है। महिला के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाला रवि उसकी बहन को बाग़ में ले गया और वहां पर उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बहन बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजती हुई उसे बाग़ में पहुंची जहाँ आरोपी उन्हें देख कर फरार हो गया।
मानसिक मंदित महिला से रेप की जानकारी पर सीओ सीमा यादव और इंस्पेक्टर सीबीगंज गाँव पहुंचे और पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Home / Bareilly / मानिसक मंदित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो