scriptनगर निगम ने वन विभाग पर लगाया 1.98 करोड का हाउस टैक्स, चीफ कंजरवेटर ने भेजा लेटर | Patrika News
बरेली

नगर निगम ने वन विभाग पर लगाया 1.98 करोड का हाउस टैक्स, चीफ कंजरवेटर ने भेजा लेटर

नगर निगम ने वन विभाग पर 1.98 करोड़ का हाउस टैक्स लगा दिया। इतना ज्यादा बिल देखकर वन विभाग के अफसरों को चक्कर आने लगे।

बरेलीMay 22, 2024 / 08:42 pm

Avanish Pandey

बरेली। नगर निगम ने वन विभाग पर 1.98 करोड़ का हाउस टैक्स लगा दिया। इतना ज्यादा बिल देखकर वन विभाग के अफसरों को चक्कर आने लगे। इस मामले में चीफ कंजरवेटर बरेली ने नगर आयुक्त को लेटर भेजा है। इसके बाद टैक्स की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
नगर निगम ने भेजा बिल तो बोले वन अफसर कैसे लगाया
नगर निगम की ओर से 1.98 करोड़ का बिल वन विभाग को आया है। बिल नोटिस में यह स्पष्ट नहीं हो रहा जो धनराशि लगी है वो किस साल की है। 31 मार्च 2024 में विभाग की ओर से नगर निगम को 31.46 लाख रुपये का टैक्स अदा किया था। इसके बावजूद इतना बड़ा बिल कैसे आ गया। नगर निगम की ओर से वन विभाग को एक नोटिस 1 फरवरी 2024 को भेजा गया। नोटिस में 1.98 करोड़ से अधिक का टैक्स दिखाया गया है। इस पर रुहेलखंड जोन के चीफ कंजरवेटर विजय सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया कि मार्च में विभाग की ओर से नगर निगम को गृह, सीवर और जल टैक्स अदा किया जा चुका है।
किसी और बिल्डिंग का तो नहीं भेजा दिया बिल
चीफ कंजरवेटर ने अपने लेटर में कहा कि टैक्स बिल नोटिस आया है वो सही नहीं है। ऐसा लग रहा है कि बिल हमारे भवन संख्या पर ही है या अलग है। किस किस भवन की कितनी धनराशि लंबित है। बिल नोटिस का दोबारा परीक्षण कराकर वास्तविक टैक्स को सूचित करें। ताकि हम सही बिल का भुगतान करा सकें। नगर आयुक्त ने चीफ टैक्स आफिसर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hindi News/ Bareilly / नगर निगम ने वन विभाग पर लगाया 1.98 करोड का हाउस टैक्स, चीफ कंजरवेटर ने भेजा लेटर

ट्रेंडिंग वीडियो