scriptअखिलेश के आने की सूचना पर जोश से भरे सपाई, करेंगे ये काम | National President of SP akhlesh yadav will come Bareilly on Saturday | Patrika News
बरेली

अखिलेश के आने की सूचना पर जोश से भरे सपाई, करेंगे ये काम

बदायूं जाने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से निजी विमान से सुबह 10 बजे उड़ान भरेंगे

बरेलीDec 14, 2018 / 06:24 pm

jitendra verma

बरेली। जिला और महानगर कार्यकारिणी भंग होने के बाद मायूस बैठे समाजवादी पार्टी के नेताओं में अखिलेश यादव के शहर में आने की सूचना ने जोश भर दिया है। हालाँकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बरेली में रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं है बावजूद इसके सपा नेताओं ने उनका जगह जगह पर स्वागत करने की तैयारी कर ली है। अखिलेश यादव बदायूं में सपा नेता के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने बरेली के रास्ते जाएंगे।
ये है अखिलेश का कार्यक्रम

बदायूं जाने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से निजी विमान से सुबह 10 बजे उड़ान भरेंगे और 10:40 बजे उनका विमान त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेगा। जिसके बाद अखिलेश यादव 11 बजे सड़क मार्ग से बदायूं के लिए रवाना होंगे। अखिलेश यादव 12:45 बजे बदायूं से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:45 पर हवाई पट्टी पर पहुचेंगे जिसके बाद वो 2 बजे वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
होगा जगह जगह पर स्वागत

प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव का बरेली में रुकने का जिक्र नहीं है लेकिन सपा नेताओं ने उनके स्वागत की तैयारी कर ली है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदायूं में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होना है जिसके लिए वो सड़क मार्ग से बरेली से बदायूं जाएंगे रास्ते में उनका जगह जगह पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

Home / Bareilly / अखिलेश के आने की सूचना पर जोश से भरे सपाई, करेंगे ये काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो