scriptसपा और कांग्रेस के बाद ओवैसी की पार्टी ने भी किया बड़ा ऐलान , गठबंधन में मचा हड़कंप | Owaisi's party also made a big announcement after SP and Congress | Patrika News
बरेली

सपा और कांग्रेस के बाद ओवैसी की पार्टी ने भी किया बड़ा ऐलान , गठबंधन में मचा हड़कंप

पार्टी की स्थानीय इकाई ने मांग की है कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी बरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें।

बरेलीMar 09, 2019 / 06:43 pm

jitendra verma

Owaisi's party also made a big announcement after SP and Congress

सपा और कांग्रेस के बाद ओवैसी की पार्टी ने भी किया बड़ा ऐलान , गठबंधन में मचा हड़कंप

बरेली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए जहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं ओवैसी की पार्टी ने भी चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। शनिवार को पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बरेली की दोनों लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की। पार्टी की स्थानीय इकाई ने मांग की है कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें।
गठबंधन पर निशाना
AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस से मुस्लिम समाज को निराशा मिली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गठबंधन में एक भी मुस्लिम पार्टी को शामिल नहीं किया गया है यह मुस्लिम राजनीति समाप्त करने का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये राजनितिक दल मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह प्रयोग करना चाहते है और मुस्लिम समाज को राजनीति में हिस्सेदारी नहीं देना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये दल मुस्लिम समाज को बीजेपी और आरएसएस का भय दिखा कर राजनीति कर रहे हैं।
बरेली की दोनों सीट पर उतरेगा प्रत्याशी

AIMIM के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बरेली और आंवला लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है और प्रत्याशियों का पैनल बना कर प्रदेश अध्यक्ष के पास भेजा गया है और जल्द ही राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
ओवैसी को बरेली से लड़ाने की मांग
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से उत्तर प्रदेश की किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की किसी सीट से चुनाव लड़ते है तो वो बरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।

Home / Bareilly / सपा और कांग्रेस के बाद ओवैसी की पार्टी ने भी किया बड़ा ऐलान , गठबंधन में मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो