scriptगठबंधन में शामिल होने को लेकर प्रसपा नेता का बड़ा बयान, सपा-बसपा के लिए कही बड़ी बात | Pragatisheel Samajwadi Party leader gave big statement about alliance | Patrika News
बरेली

गठबंधन में शामिल होने को लेकर प्रसपा नेता का बड़ा बयान, सपा-बसपा के लिए कही बड़ी बात

जनवरी में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा।

बरेलीDec 22, 2018 / 02:27 pm

jitendra verma

बरेली। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में गठबंधन की बात चल रही है। इस गठबंधन में सपा, बसपा और आरएलडी के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना है। गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का बड़ा बयान है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के मंडल प्रभारी मोहम्मद फरहत मियां ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि अगर गठबंधन में सम्मानजनक सीट पार्टी को मिलेंगी तभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल होगी। नहीं तो पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर (नेता जी की सीट को छोड़कर ) पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा।
सपा-बसपा पर साधा निशाना

सपा बसपा गठबंधन पर बोलते हुए फरहत मियां ने कहा कि मायावती दो तीन बार भाजपा को समर्थन कर चुकी हैं और चुनाव के बाद हो सकता है कि वो भाजपा के पाले में खड़ी हो जाएं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांत से भटक चुकी है इस लिए हमे नई पार्टी बनानी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में सभी धर्म और वर्गों का सम्मान है।
प्रदेश में अराजकता का माहौल

मंडल प्रभारी मोहम्मद फरहत मियाँ ने बताया कि देश भर में करीब सात करोड़ युवा बेरोजगार है। देश और प्रदेश की सरकार किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित और मुस्लिम विरोधी सरकार है। इस सरकार में महिलाओं का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। व्यापारी वर्ग भी इस सरकार से नाराज है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं और पुलिस वालों की हत्याएं हो रहीं है। अपराधी खुले आम घूम रहें है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो