scriptधूमधाम से निकलेगी शहर में राम बरात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम | Ram Barat will come out in the city security arrangements for safety | Patrika News
बरेली

धूमधाम से निकलेगी शहर में राम बरात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

होली के एक दिन पहले निकलने वाली राम बरात का आयोजन 158 वर्षों से होता चला आ रहा है।

बरेलीMar 20, 2019 / 06:12 am

jitendra verma

ram barat bareilly

धूमधाम से निकलेगी शहर में राम बरात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बरेली। होली के एक दिन पहले शहर में निकलने वाली राम बरात को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर अलर्ट हो गए है। श्रीरामलीला सभा बड़ी बमनपुरी के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से नृसिंह मन्दिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालेगी। होली के एक दिन पहले निकलने वाली राम बरात का आयोजन 158 वर्षों से होता चला आ रहा है। शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन करेंगे। राम बारात शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए बड़ी बमनपुरी पर ही समाप्त होगी। राम बारात को लेकर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर में भारी वाहन नहीं घुस पाएंगे वहीं राम बारात के रुट पर छोटे वाहनों की भी इंट्री नहीं होगी। राम बारात के साथ में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहेगा।
इस रुट से गुजरेगी शोभा यात्रा

शोभायात्रा नृसिंह मन्दिर से मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ इंटर कालेज, मठकी चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराह, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी होते हुए नृसिंह मन्दिर पहुंचकर संपन्न होगी। रामबारात में हुर्रियारों की आठ टोलियों व बैंड बाजे के साथ भागवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की झांकियां भी शामिल होंगी। हुर्रियारों के लिए फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पानी उपलब्ध कराएंगी।
जगह जगह होगा स्वागत

होली के एक दिन पहले निकलने वाली राम बरात का तमाम जगहों पर भव्य स्वागत किया जाता है। हिन्दू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग राम बरात में शामिल हुरियारों की टोलियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करते है।

Home / Bareilly / धूमधाम से निकलेगी शहर में राम बरात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो