scriptअखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया संकल्प | SP President Akhilesh Yadav birthday celebration in bareilly | Patrika News
बरेली

अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया संकल्प

2019 में अखिलेश यादव के जन्म दिवस को जन दिवस के रूप में मनाने का सपाइयों ने संकल्प लिया है।

बरेलीJul 02, 2018 / 09:47 am

suchita mishra

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमाम सपा नेता मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने 46 पाउंड का केक काटा। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया।
अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे लोग
सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल को मन से याद कर रही है। प्रधानमंत्री की मन की बातें सुन-सुन कर जनता का मन ऊब चुका है। जनता अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शासन नहीं चला पा रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिला उत्पीड़न चरम पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा और छात्र निरााश है। किसान हतााश है व अल्पसंख्यक दहशत में है। जनता जुमलेबाज़ी से हार कर अब वास्तविक विकास की ओर देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वायदा लिया कि 2019 में हम भाजपा को हराकर जुमले बाज़ों को सत्ता से हटा कर अपने राट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूम-धाम से मनायेंगे।
अखिलेश यादव की नीति लोगों तक पहुंचाना है
महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने सबको बधाई देते हुये कहा कि हम लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीति और रीति जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। आज हम लोग उनके जन्मदिवस को मना रहे हैं और 2019 में उनके जन्मदिवस को जनदिवस के रूप में मनाने का प्रण लेते हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महासचिव प्रमोद बिट, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, जिला अधिवक्ता सभा के प्रमोद यादव (एड0), जिला प्रवक्ता हैदर अली, जिला सचिव नूतन शर्मा, राजेश अग्रवाल, दिनेश यादव, दीपक शर्मा, भारती चैहान, वैभव गंगवार, मोहित भारद्वाज, गुरू प्रसाद काले, मोहसीन खाँ, ह्रदेश यादव, गजेन्द्र सिंह, फहीम हैदर, सुनील यादव, अनूप यादव, अलमोल तिवारी, नीरज तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Home / Bareilly / अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो