1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला योजना सहित समस्त योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का सुझाव अवश्य लें अधिकारी: ब्रजेश पाठक

मंत्री ने ब्रजेश पाठक ने कहा कि योजना के शिलान्यास व उद्घाटन जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 3:44 PM IST

Brajesh Pathak

जिला योजना सहित समस्त योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का सुझाव अवश्य लें अधिकारी: ब्रजेश पाठक

बरेली। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला योजना में पिछले साल हुये कार्यों की समीक्षा की तथा चालू वर्ष 2018-19 की प्रस्तावित 479.50 करोड़ रुपए की जिला योजना का अनुमोदन किया गया। इस वर्ष की जिला योजना गत वर्ष से 17.13 करोड़ रुपए अधिक की है।

इन विभागों को मिला बजट

जिला योजना में प्रमुख विभागों में शिक्षा विभाग के लिए 95.04 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 53.08 करोड़, सड़क एवं पुल हेतु 35.93 करोड़ पंचायती राज विभाग हेतु 82.38 करोड़, ग्राम विकास विभाग हेतु 96.56 करोड़, पेयजल हेतु 24.98 करोड़, समाज कल्याण विभाग हेतु परिव्यय 27.52 करोड़, सिंचाई ( लघु सिंचाई एवं राजकीय लघु सिचाई) हेतु प्ररिव्यय 15.38 करोड़ तकनीकी शिक्षा/विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हेतु परिव्यय 8.58 करोड़, पर्यटन विभाग, खेलकूद हेतु 2.66 करोड़ और विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रमों पर 62 करोड़ 48 लाख रुपये अनुमोदित किये गये हैं।

ये होंगे कार्य

जिला योजना 2018-19 में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रमुख भौतिक कार्यों में सात हजार लघु एवं सीमान्त किसानों को निशुल्क बोरिंग, मनरेगा में 29 लाख मानव दिवस सृजन, 15 ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, निजी किसानों के यहां 130 गहरे नलकूप व 300 मध्यम नलकूप निर्माण स्थापना, 616 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्र की 105 किमी सड़कों की पुर्ननिर्माण एवं 34 किमी सड़कों का नवीन निर्माण, 3 लाख 56 हजार छात्र-छात्राओं को मिड-डे-मील की व्यवस्था, बिथरी चैनपुर व फतेहगंज पश्चिमी में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र स्थापना, 65 हजार स्वच्छ शौचालयों का निर्माण, 1860 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण, नगरीय क्षेत्र में एक हजार नए हैंडपम्प, 900 हैंडपम्पों का रिबोर व तीन पाइप पेयजल योजना का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1125 नए हैंडपम्प व दो पाइप पेयजल योजना निर्माण के कार्य रखे गये हैं।

अफसरों को दिए निर्देश

बृजेश पाठक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट व कड़े शब्दों में कहा कि जिला योजना सहित समस्त योजनाओं में विकास व कल्याणकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के सुझाव अवश्य लें। योजना के शिलान्यास व उद्घाटन जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराएं। सरकार किसानों के लाभ, गरीब कमजोर के उत्थान के लिये कृत संकल्पित है इसमें कोई रोड़ा नहीं बने। शासकीय धन व्यय कर यदि विकास योजना उद्देश्य पूर्ण जन सामान्य को लाभ नहीं दे रही है तो उससे जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने सोलर पावर प्रोजेक्ट को अधिक से अधिक स्थापित कराने पर बल दिया। यह राष्ट्र हित में है तथा इससे बिजली खर्चे में कमी आती है।

ये रहे मौजूद

बैठक में शहर विधायक डा0 अरुण कुमार, भोजीपुरा विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य , मीरगंज विधायक डा0 डीसी वर्मा, बहेड़ी विधायक बहेडी छत्रपाल सिंह गंगवार , नवाबगंज विधायक नवाबगंज केसर सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर समेत जिला योजना समिति के सदस्य जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश