बरेली। सावन के आखिरी सोमवार से पहले कांवर यात्रा को लेकर बिथरी चैनपुर इलाके में विवाद बढ़ गया है। खजुरिया गाँव के कांवड़िए उमरिया गाँव से निकलने की जिद पर अड़े हुए है जबकि प्रशासन ने मुस्लिम बाहुल्य उमरिया गाँव से निकलने की अनुमति नहीं दी है। वही कांवड़ यात्रा को उसी रास्ते से ले जाने का समर्थन कर रहे स्थानीय विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल को उनके कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें