scriptसपा की कार्यकारिणी भंग होने पर सक्रिय हुए ये नेता, जानिए कारण | These leaders became active after SP executive dissolution | Patrika News
बरेली

सपा की कार्यकारिणी भंग होने पर सक्रिय हुए ये नेता, जानिए कारण

सपा नेताओं में उम्मीद जागी है कि अन्य जिलों के साथ ही बरेली की भी जिला और महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जिसके लिए नेता सक्रिय हो गए हैं।

बरेलीAug 24, 2019 / 03:31 pm

jitendra verma

सपा की कार्यकारिणी भंग होने पर सक्रिय हुए ये नेता, जानिए कारण

सपा की कार्यकारिणी भंग होने पर सक्रिय हुए ये नेता, जानिए कारण

बरेली। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद संगठन को दुरुस्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की सभी जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद जिले के सपा नेता सक्रिय हो गए हैं क्योकि बरेली की जिला और महानगर कार्यकारिणी बहुत पहले से ही भंग चल रही है। आपसी गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए 23 अक्टूबर 2018 को ही जिले की दोनों कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था और समाजवादी पार्टी ने बगैर कार्यकारिणी के ही लोकसभा का चुनाव लड़ा था अब जबकि प्रदेश की सारी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है तो सपा नेताओं में उम्मीद जागी है कि अन्य जिलों के साथ ही बरेली की भी जिला और महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जिसके लिए नेता सक्रिय हो गए हैं।
जल्द होगी घोषणा

प्रदेश भर की सपा कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब नए सिरे से कार्यकारिणी गठन की कवायद भी शुरू हो गई है। जल्द ही बरेली के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। यादव नेता या फिर किसी पूर्व विधायक को जिले में सपा की कमान दी जा सकती है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए जातिगत समीकरण पर भी पार्टी का जोर रहेगा।
पहले था यादव- मुस्लिम गठजोड़

समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर कार्यकारिणी जब भंग हुई थी तो जिलाध्यक्ष की कमान यादव नेता के हाथ में थी जबकि महानगर अध्यक्ष के पद पर मुस्लिम की ताजपेशी थी। लेकिन अचानक 23 अक्टूबर 2018 को दोनों कार्यकारिणी भंग कर दी गई जिसका कारण माना जा रहा था कि नेताओं की आपसी खींचतान के कारण अखिलेश यादव ने ये फैसला लिया था।

Home / Bareilly / सपा की कार्यकारिणी भंग होने पर सक्रिय हुए ये नेता, जानिए कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो