scriptआज का राशिफल: तुला और मकर राशि को होगा धन का लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | today"s rashifal Friday 14 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल: तुला और मकर राशि को होगा धन का लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 13, 2018 / 05:26 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल: तुला और मकर राशि को होगा धन का लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। धन का लाभ क्लेश और उलझन से मिलेगा।

वृष : इस राशि के जातकों को आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। दौड़ धूप करने से लाभ मिलेगा। आज के दिन शराब का सेवन न करें।
मिथुन: इस राशि के जातकों का पूजा पाठ से लाभ मिलेगा। आज के दिन जीवन साथी का सहयोग रहेगा और लाभ सम्भव है।

कर्क: इस राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन सावधानी से चलाए। यात्रा में कष्ट मिल सकता है। आज के दिन मन व्यथित रहेगा।
सिंह : इस राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम मिलेगा।

कन्या: आज के दिन रोग, शत्रु एवं कर्ज से परेशानी रहेगी। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन कष्ट रहेगा।
तुला: आज के दिन आपको भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और धन का लाभ होने की सम्भावना है।

वृश्चिक : आज के दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा तनाव मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें
धनु: आज के दिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। शरीर में थकान रहेगी और आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।

मकर: इस राशि के जातकों को आज के दिन धन के लाभ का प्रबल योग है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
कुंभ: इस राशि जातकों के लिए आज धन के लाभ के योग बन रहे है। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पक्ष बाधा पैदा कर सकता है।

मीन: आज के दिन आपका खर्च बढ़ेगा जिसके कारण हाथ तंग रहेगा। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी या व्यापार में कुछ अच्छा होने की सम्भावना है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल: तुला और मकर राशि को होगा धन का लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो