scriptआज का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के ग्रह रहेंगे अनुकूल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन | today"s rashifal Saturday 15 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के ग्रह रहेंगे अनुकूल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 14, 2018 / 06:39 pm

jitendra verma

मेष : इस राशि के जातकों का आज दिन का समय लाभकारी है। शाम को खर्च बढ़ेगा और रोग से परेशानी हो सकती है।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन लाभ उठाने का है। व्यापार में नए सौदे प्राप्त हो सकते है। शाम के समय लाभ होने की संभावना है। धन एकत्र हो सकता है।
मिथुन: आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज के दिन मंदिर अवश्य जाए। धर्म-कर्म से लाभ होगा।

कर्क: इस राशि के जातकों का आज दिन भर मन बेचैन रहेगा। रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को समय ठीक होगा।
सिंह :इस राशि वालों को आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ तनाव हो सकता है।

कन्या: इस राशि के जातकों को आज दिन में रोग और शत्रु पीड़ा दे सकते हैं। शरीर में दर्द रहेगा। शाम को समय ठीक होगा।
तुला: आज छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों का साथ रहेगा। लाभ होने की सम्भावना है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। थोड़े तनाव के बाद लाभ मिलेगा। शाम को समय अच्छा रहेगा।
धनु: इस राशि के जातकों को आज परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। कर्ज लेना चाहते है तो कर्ज मिलेगा। शाम के समय थोड़ा सा तनाव हो सकता है।

मकर: इस राशि के जातकों का आज दिन सामान्य है। धन के लिए समय अच्छा है और आज यात्रा का योग बन रहा है।
कुंभ: इस राशि के जातकों का आज समय बहुत अच्छा है। प्रयास करने से धन का लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ गुजरेगा और कुटुंब के लोग सहयोग करेंगे।

मीन: इस राशि वालों को आज खर्च और रोग परेशान कर सकते है। भागदौड़ के बाद सरकारी कार्य बनेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के ग्रह रहेंगे अनुकूल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो