स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना स्थल पर लाया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अलग पांडाल बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम से पंडाल तक कड़ी सुरक्षा में ईवीएम लाई जा रही हैं। पांडाल में बनाई गई मेजों पर इन्हें रखा जा रहा है। फिर ईवीएम और वीवीपैट की सील प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं को दिखाई जा रही है। उनकी संतुष्टि के बाद सील तोड़ी जा रही है। इसके बाद निश्चित बटन दबाकर मतों की गिनती हो रही है। मतगणना अभिकर्ता प्रत्येक ईवीएम और बूथ के मतों को नोट कर रहे हैं। फिर सभी मेजों के मतों की संख्या निर्वाचन अधिकारी के पास आती है। वे सबको जोड़कर अंतिम आंकड़ा तैयार करते हैं। इस तरह एक राउंड पूरा हो जाता है। शाहजहांपुर में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी का एक-एक राउंड जोड़ दें तो लोकसभा क्षेत्र का एक राउंड बनता है।
फरीदपुर
बिथरी चैनपुर
आंवला
दातागंज
शेखूपुर UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..