8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज के विनोद दुबे ने किया टॉप, जानिए काउंसलिंग की पूरी डीटेल

विनोद दुबे ने 90.16 प्रतिशत अंक हासिल किए है। दूसरे स्थान पर वाराणसी के अरुण कुमार चौरसिया रहे उन्हें 88.41 प्रतिशत अंक मिले। बरेली के सुनील 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 30 May 2019, 6:20 AM IST

बरेली। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज के विनोद कुमार दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। विनोद कुमार दुबे मूल रूप से भदोई के रहने वाले है और उन्होंने प्रयागराज से प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। विनोद दुबे ने 90.16 प्रतिशत अंक हासिल किए है। दूसरे स्थान पर वाराणसी के अरुण कुमार चौरसिया रहे उन्हें 88.41 प्रतिशत अंक मिले। बरेली के सुनील 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

ये हैं टॉप 10

विनोद कुमार दुबे-प्रयागराज- 90.16
अरुण कुमार- वाराणसी- 88.41
सुनील- बरेली- 87.16
शिव लाल- बरेली- 86.91
प्रभात रस्तोगी- लखनऊ- 86.66
नीलू मौर्य- वाराणसी- 86.58
राहुल शर्मा- वाराणसी- 85.66
प्रणव- कानपुर- 85.25
कुलदीप- प्रयागराज- 84.66

प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी

इस बार बीएड के लिए प्रवेश में मारामारी देखने को मिल सकती है। प्रदेश भर में करीब 2431 कॉलेजों में बीएड की 2.12 लाख सीट हैं जबकि 566400 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए दावेदार हैं। टॉप रैंक वाले अभ्यर्थियों को ही राजकीय और एडेड कॉलेज में प्रवेश मिलना तय है।

बदलेगी काउंसलिंग की तारीख

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने पहले एक जून से काउंसलिंग की तैयारी की थी लेकिन रिजल्ट में कुछ विलम्ब होने के बाद काउंसलिंग की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। काउंसलिंग की सूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट ओपन कर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जिस रैंक तक काउंसलिंग का शेड्यूल होगा उस तय तारीख में कॉलेज को चुन कर अपनी पसंद का कॉलेज लॉक कर सकेंगे। रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाएगा।