scriptसदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें | Add more people to BJP in membership campaign | Patrika News
बाड़मेर

सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें

https://www.patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरJul 15, 2019 / 07:04 pm

ओमप्रकाश माली

Add more people to BJP in membership campaign

Add more people to BJP in membership campaign

सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें

– भाजपा की बैठक आयोजित
सिवाना. कस्बे के भाजपा कार्यालय में रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक हमीरसिंह भायल के मुख्य आतिथ्य व बाबूसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में हुई। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के संगठन की धूरी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडं़े। जिला प्रभारी बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि 1951 को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पहल पर जनसंघ की स्थापना हुई थी। सन् 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा का उद्भव हुआ था। वर्तमान में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्य कर रही है। बैठक में सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो जिला प्रवक्ता हुकमसिंह राठौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल माली समदड़ी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदाराम चौधरी, मण्डल महामंत्री हिन्दूसिंह सिणेर, उपाध्यक्ष गेबसिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भैराराम माली, कानसिंह मिठौड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर प्रजापत, चंदनसिंह इंद्राणा, जोगाराम मेघवाल, पारसराम मोकलसर, मंडल प्रवक्ता देव शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्य्क्ष बंशीलाल बोराणा, रतनलाल गहलोत मौजूद थे।

Home / Barmer / सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो