scriptनशे के लिए मांगे रुपए, मना किया तो चला दी पिस्तौल, युवक घायल | Asked money for intoxication, refused, then fired pistol, young man in | Patrika News
बाड़मेर

नशे के लिए मांगे रुपए, मना किया तो चला दी पिस्तौल, युवक घायल

– आरोपी मौके से फरार, घायल युवक जोधपुर रैफर

बाड़मेरApr 18, 2021 / 01:14 am

Dilip dave

नशे के लिए मांगे रुपए, मना किया तो चला दी पिस्तौल, युवक घायल

नशे के लिए मांगे रुपए, मना किया तो चला दी पिस्तौल, युवक घायल



बालोतरा. शहर के क्षत्रियों के मोर्चे पर शनिवार रात एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग की, इससे उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग करने वाला मौके से भाग छूटा। थानाधिकारी निरंजनप्रताप सिंह ने बताया कि
शनिवार रात करीब 9:15 बजे क्षत्रियों का मोर्चा लूनी नदी के बाईपास मार्ग पर प्रवीण पुत्र शंकर लाल घाची बैठा था। इस दौरान क्षत्रियों के मोर्चे से बाइक पर सवार होकर यहां किशन पुत्र तुलसाराम पुरोहित पहुंचा। इसने प्रवीण से नशे के लिए पैसे मांगे।
मना करने पर उसने उस पर पिस्तौल से फायरिंग की। इसके बाद वह मौके से भाग छूटा। धमाके की आवाज सुनकर यहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वहीं घायल को चिकित्सालय पहुंचाया। बालोतरा सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रैफर किया।
जानकारी के अनुसार युवक के पैरों में गोली लगी है। वहीं घटना के बाद आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।

Home / Barmer / नशे के लिए मांगे रुपए, मना किया तो चला दी पिस्तौल, युवक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो