8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर : 123 स्थानों पर पकड़ी 18.84 लाख रुपए की बिजली चोरी

-बिजली दुुरुपयोग के 123 मामले आए सामने-दो दिन चला सतर्कता अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Jul 2021, 10:12 PM IST

बाड़मेर : 123 स्थानों पर पकड़ी 18.84 लाख रुपए की बिजली चोरी

बाड़मेर : 123 स्थानों पर पकड़ी 18.84 लाख रुपए की बिजली चोरी

बाड़मेर। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए डिस्कॉम की टीम ने जिले में सतर्कता अभियान चलाते हुए दो दिनों में 123 स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी। साथ ही 18.84 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं वहीं 115 स्थानों पर बिजली दुरूपयोग के मामले पकड़ते 15.34 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
जोधपुर डिस्कॉम, बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर 23 तथा 28 जुलाई को विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया गया। इसमें उपभोक्ता शिकायत निवारण केन्द्र पर दर्ज विद्युत चोरी के प्रकरण के साथ ही अन्य स्थानों की आकस्मिक जांच की गई। अभियान में 23 जुलाई को कुल 123 स्थानों पर कारवाई करते हुए 18.07 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें 65 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामलों में 11.59 लाख व 58 स्थानों पर विद्युत दुरूपयोग के मामलों में 6.48 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं 28 जुलाई को चलाए गए सतर्कता जांच अभियान में 135 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 16.11 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। माथुर ने बताया कि बिजली चोरी व दुरूपयोग करने वालों को 7 दिन का नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।