scriptअपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती, जिले में मांगे पांच नए थाने | Barmer police sent proposal | Patrika News
बाड़मेर

अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती, जिले में मांगे पांच नए थाने

बालोतरा में चाहिए महिला थाना : चार नए डिप्टी ऑफिस का भी भेजा प्रस्ताव, जिले में आबादी के साथ अपराध का ग्राफ भी बढ़ा

बाड़मेरFeb 28, 2017 / 11:29 am

भवानी सिंह

barmer

barmer

बाड़मेर जिले में आबादी के साथ अपराध का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस विभाग ने जिले में चार डिप्टी कार्यालय व पांच नए थानों की स्वीकृति की मांग को लेकर पुलिस निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। थारनगरी बाड़मेर में विकास की गति दिनों दिन बढ़ रही है। इसके चलते पुलिस का कार्य भी बढ़ गया है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव भेजा गया है।
बालोतरा में यातायात थाने की जरूरत

वर्तमान में जनसख्या की दृष्टि को देखते हुए बालोतरा क्षेत्र बढ़ गया है। यहां पर ट्राफिक काफी बढ़ा है। इसके साथ मेगा हाईवे नजदीक होने व औद्योगिक क्षेत्र के कारण अनुमानित दिन में 50 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इसके लिए बालोतरा मुख्यालय पर यातायात पुलिस थाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
पुलिस ने बालोतरा की महिला आबादी को देखते हुए महिला थाना खोलने को लेकर प्रपोजल तैयार कर भेजा है। जिसमें महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को देखते हुए बालोतरा में महिला थाने की आवश्यकता जताई है।
सीमावर्ती इलाका है संवेदनशील

पुलिस ने शिव, पचपदरा, बायतु, सिवाना में डिप्टी कार्यालय खोलने की मांग की है। इसमें शिव सर्किल के गिराब व गडरारोड़ थाने को शामिल किया जाएगा। यह इलाका सीमावर्ती होने पर संवेदनशील है। वर्तमान में इनका चौहटन मुख्यालय रहता है। यह इलाका क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़ा है। वहीं बायतु सर्किल मंे गिड़ा, पचपदरा सर्किल में कल्याणपुर, मण्डली, सिवाना सर्किल में सिणधरी, समदड़ी कौशलु को शामिल करने के प्रस्ताव भेजे हंै। स्वीकृति मिलती है तो जिले में आठ सीओ सर्किल हो जाएंगे। इसी तरह पुलिस ने धनाऊ, कौशलु, जसोल, तथा बालोतरा में महिला तथा यातायात पुलिस के नए थानों की स्वीकृति को लेकर प्रस्ताव भेजे है।
यहां के लिए भेजे प्रपोजल

बाड़मेर पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय को बायतु, शिव, सिवाना, पचपदरा मुख्यालय पर पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोलने को लेकर प्रस्ताव भेजे हैं। इसी तरह जिले में थाने बढ़ाने के लिए धनाऊ, कौशलु, जसोल, महिला थाना बालोतरा, यातायात थाना बालोतरा के भी प्रस्ताव भिजवाएं हैं।
बायतु में बैठे पुलिस उप अधीक्षक

बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने हाल में ही विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोला जाए। उन्होंने कहा कि बायतु इलाका क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा है। क्षेत्र में अपराध होने पर जिला मुख्यालय 150 किमी जाना पड़ रहा है।
वर्ष-2016 में दर्ज मुकदमे

बायतु- 110

शिव – 233

सिवाना – 192

पचपदरा- 243

गिराब – 88

गडरा- 43

रामसर- 120

सिणधरी- 210

समदड़ी- 187
कल्याणपुर- 83

मण्डली- 52

– प्रस्ताव भेजे हैं

प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए जिले में चार सीओ सर्किल बढ़ाने व पांच नए थानों के प्रस्ताव तैयार कर पुलिस निदेशालय को भेजे हंै। – रामेश्वरलाल मेगवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो