जन्म के 11 प्रमाण पत्र जारी हुए। एवं मृत्यु के तीन प्रमाण पत्र शिविर में जारी किये गए । साथ ही राजस्व विभाग की ओर से भूमि विभाजन एवं बंटवारे के 42 प्रकरण, नामांतरण के 85 प्रकरण, शुद्धीकरण के 25 प्रकरण निष्पादित किये गए । एवं 150 नकल जमाबंदी जारी की गई। आबादी भूमि विस्तार के 4 आवेदन प्राप्त हुए तथा उनका निस्तारण में करवाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दो पालनहार आवेदनों का निस्तारण कर पालनहार लाभार्थी परिवारों को पीपीओ शिविर में ही सौंपे गए। जनाधार के 7 आवेदनों का निस्तारण किया गया। एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के 5 आवेदनों तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 8 आवेदनों एवं अटल पेंशन योजना के 7 आवेदनों का शिविर में ही निस्तारण किया गया।