scriptकांग्रेस में प्रियंका को बाड़मेर बुलावा, भाजपा को चाहिए मोदी की सभा | Congress wants Priyanka to be called Barmer, BJP wants Modi's meeting | Patrika News
बाड़मेर

कांग्रेस में प्रियंका को बाड़मेर बुलावा, भाजपा को चाहिए मोदी की सभा

-लोकसभा चुनावों में बड़ी सभाओं को लेकर तय हो रहा गणित
– टिकट घोषणा के बाद होगी बड़ी सभाएं

बाड़मेरMar 16, 2019 / 01:47 pm

Ratan Singh Dave

Congress wants Priyanka to be called Barmer, BJP wants Modi's meeting

Congress wants Priyanka to be called Barmer, BJP wants Modi’s meeting

बाड़मेर. लोकसभा में चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर कांगे्रस में अब प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बन रही है। लोकसभा चुनावों में प्रियंका की सभा बाड़मेर जिले में करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इधर भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं को लेकर जोर है।
लोकसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। इसमें सबसे आकर्षण रहेगी बड़े नेताओं की सभाएं। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से मांगी गई सूची में अब तक भेजे गए नामों में पहली पसंद प्रियंका गांधी है। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का भाषण सुनने के साथ उनको देखना भी चाह रहे है।
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , अहमद पटेल, कुलदीप हुड्डा, कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल है।

भाजपा में मोदी को सुनने की चाहत

भाजपा में कार्यकर्ताओं की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा बाड़मेर में करवाना है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बुलाना चाह रहे है। भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को लेकर इतना क्रेज नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ,गृहमंत्री राजनाथसिंह , सुषमा स्वराज और स्मृति इरानी के नाम भी है।
मोदी आ चुके है बाड़मेर

2014 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालोतरा के पास में सभा को संबोधित किया था। रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ पर प्रधानमंत्री पचपदरा आए थे। इससे पहले विधानसभा चुनावों में शिव में जालमसिंह रावलोत के पक्ष में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सभा कर चुके है।
कांग्रेस में अब तक कौन आए

सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सभाएं बाड़मेर में पूर्व में हुई है। प्रियंका गांधी नया चेहरा है। लिहाजा प्रियंका की सभा को लेकर कांग्रेस में सर्वाधिक क्रेज है।
प्रियंका गांधी का नाम है
प्रियंका गांधी की सभा का नाम भी भेजा है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नाम भेजे गए है। सभा के लिए जैसे ही कार्यक्रम बनेगा तैयारियां प्रारंभ कर लेंगे।

– फतेहखां, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो