scriptकलेक्ट्रेट में घुसा कोरोना, 110 अधिकारी-कर्मचारियों के सेम्पल, जिले में अब तक का सबसे बड़ा खतरा | Corona entered into collectorate, 110 officer-employee samples, bigges | Patrika News
बाड़मेर

कलेक्ट्रेट में घुसा कोरोना, 110 अधिकारी-कर्मचारियों के सेम्पल, जिले में अब तक का सबसे बड़ा खतरा

– एडीएम सहित कर्मचारियों के लिए सेम्पल

बाड़मेरJul 11, 2020 / 07:00 pm

Ratan Singh Dave

- एडीएम सहित कर्मचारियों के लिए सेम्पल

– एडीएम सहित कर्मचारियों के लिए सेम्पल

बाड़मेर.
बाड़मेर जिले की कलेक्ट्रेट, कलेक्टर और उनका पूरा स्टाफ अब कोरोना के संकट में आ गया है। इन सबके सेम्पल शनिवार को लिए गए है। जिनकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि कितने कर्मचारी अब कोरोना की चपेट में आ चुके है। कोरान की यह रिपोर्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है। कलेक्ट्रेट के कार्मिकों के संपर्क में बड़ी संख्या में लोग आए है ऐसे में बाड़मेर में कोरोना फैलने की कहीं बड़ी चेन न बन जाए यह फिक्र सता रही है। चिकित्सा महकमे को उम्मीद है कि रविवार सुबह इसकी रिपोर्ट आ जाएगी।
बाड़मेर कलेक्ट्रेट की राजस्व शाखा के प्रभारी की दो दिन पहले कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट आई। राजस्व शाखा के प्रभारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट कार्मिक परिसर में ही सेवाएं दे रहा है और दिनभर सभी कार्मिकों व अधिकारियों से संपर्क बना रहता है। इसके अलावा कर्मचारी नेता होने से कर्मचारियों का भी मिलना जुलना होता है। ऐसे में इस कार्मिक के कोरोना पॉजीटिव आते ही कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है।
110 कार्मिकों के लिए गए है सेम्पल
बाड़मेर कलेक्ट्रेट में 110 कार्मिकों के सेम्पल शनिवार को लिए गए है। जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर के साथ ही कलक्टे्रट कैम्पस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। साथ ही इस कर्मचारी की हिस्ट्री में शामिल अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। कलेक्ट्रेट का यह अब तक का सबसे बड़ा सेम्पल है।
..तो कितनी बड़ी बन जाएगी चेन
कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों से मिलना जुलना हुआ है वहीं यही कर्मचारी फील्ड में भी सेवाएं देते रहे है। ऐसे में अब संकट इस बात का है कि यह कितनी बड़ी चेन बन सकती है। इन सभी कर्मचारियेां को अब पांच दिन की ट्रेवल हिस्ट्री रखने का भी कहा गया है।
क्वारंटाइन हो गए कर्मचारी
एक कर्मचारी के आते ही सेम्पल लेने के साथ ही कई कर्मचारियों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वे रिपोर्ट आने तक घर पहुंचकर भी खुद को अलग रखे हुए है तो कईयों ने घर जाने से भी अब तक परहेज किया है।
कलेक्ट्रेट सेनेटराइज
कलेक्ट्रेट को सेनेटराइज किया गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सेनेटराइज कर प्रवेश का नियम पहले से बना हुआ है इसमें और भी सख्ती किए हुए शनिवार से लोगों का प्रवेश भी कम कर दिय गया है।

Home / Barmer / कलेक्ट्रेट में घुसा कोरोना, 110 अधिकारी-कर्मचारियों के सेम्पल, जिले में अब तक का सबसे बड़ा खतरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो