4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला न्यायाधीश के सरकारी आवास की छत का प्लास्टर उखड़ा,  न्यायाधीश, पत्नी व पुत्र हुए चोटिल

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
balotra news

balotra news

बालोतरा. शहर में न्यायिक कॉलोनी में सोमवार देर रात जिला एवं सत्र न्यायाधीश के करीब 20 साल पुराने सरकारी आवास की छत का प्लास्टर गिरने से न्यायाधीश समेत परिवार सदस्य चोटिल हो गए। इसके बाद इन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। इन्होंने चिकित्सकों से न्यायाधीश व परिवार सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंगलवार सुबह कक्ष की छत का मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया।


जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह सोमवार रात पत्नी व पुत्र के साथ जोधपुर से बालोतरा आवास पहुंचे थे। इसके बाद वे आवास के एक कमरे में बैठे थे। इस दरम्यान अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इससे न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह, पत्नी व पुत्र चोटिल हो गया। घटनाक्रम की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शहर के निजी अस्पताल पहुुंचाया। न्यायाधीश के सिर, हाथ व पैर में चोटे आई, वहीं पत्नी व पुत्र के सिर में चोटे आई। इस पर चिकित्सकों ने इनके सिर में टांके लिए। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दी गई।

हरकत में आया सार्वजनिक निर्माण विभाग

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सरकारी आवास की छत का प्लास्टर गिरने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सांसे फूल गई। बुधवार सुबह अधिशासी अभियंता वीरचंद सोनी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद इन्होंने पूरे आवास का अवलोकन किया। इसके बाद जिस कमरे की छत का प्लास्टर उखड़ा, उस कमरे का श्रमिकों से पूरा प्लस्टर हटवाया। इसके बाद मलबा डलवाया गया। दिन में कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण किया।


अधिकारियों का लगा तांता

बुधवार को दिनभर न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाह के आवास पर अधिकारियों व कर्मचारियों का तांता लगा रहा। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार महला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू समेत न्यायिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कच्छवाह से मुलाकात कर कुशलछेम पूछी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग