8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंतजार खत्म…जोधपुर-बाड़मेर के बीच स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से, रोजाना संचालित होगी

-अनारिक्षत होगी ट्रेन, टिकट मिलेगा-रोजाना संचालित होगी ट्रेन-जोधपुर से दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी-बाड़मेर से सुबह 4.50 बजे रवानगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Feb 2021, 8:36 PM IST

इंतजार खत्म...जोधपुर-बाड़मेर के बीच स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से, रोजाना संचालित होगी

इंतजार खत्म...जोधपुर-बाड़मेर के बीच स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से, रोजाना संचालित होगी

बाड़मेर. जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 मार्च से शुरू होगा। प्रतिदिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन से इस मार्ग की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन अनारक्षित होगी। खिड़की से टिकट मिल जाएगा।
कोविड के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू हो चुकी थी, लेकिन जोधपुर-बाड़मेर के बीच ट्रेन का इंतजार किया रहा था। अब जोधपुर-बाड़मेर के बीच प्रतिदिन ट्रेन का संचालन होगा। इससे यात्री काफी खुश है।
संख्या 04839, जोधपुर-बाड़मेर 3 मार्च से जोधपुर से दोपहर 1.50 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04840, बाड़मेर-जोधपुर 4 मार्च से सुबह 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यहां होगा ठहराव
जोधपुर से रवाना होकर भगत की कोठी, बासनी, सालावास, हनवंत, लूनी, सतलाना दुदिया, धुंधाड़ा, मियों का बाड़ा, अजीत, समदड़ी, पारलू, जानियाना, बालोतरा , खेड टेम्पल, तिलवाड़ा, गोल, भीमरलाई, बायतू, बनिया सांडा धोरा, कवास, उतरलाई से होते हुए बाड़मेर पहुंचेगी। इसी मार्ग से जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन की आवाजाही होगी।