scriptरिश्ते हुए शर्मसार ,अपनी मुंह बोली बहन से पहले दुष्कर्म फिर ब्लैड से काट दिया गला, पुलिस ने धर दबोचा | Man rapped with girl and cut her neck with blade,police arrested | Patrika News
अजमेर

रिश्ते हुए शर्मसार ,अपनी मुंह बोली बहन से पहले दुष्कर्म फिर ब्लैड से काट दिया गला, पुलिस ने धर दबोचा

श्रीगनर थाना पुलिस ने बीर घाटी के जंगल में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले के मामले में रविवार सुबह तीन जनों को पकड़ा।

अजमेरJul 18, 2016 / 09:57 am

boy gang raped

boy gang raped

श्रीगनर थाना पुलिस ने बीर घाटी के जंगल में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले के मामले में रविवार सुबह तीन जनों को पकड़ा। इसमें एक बालअपचारी निकला। जबकि दो शातिर अपराधी निकले। दोनों पश्चिम बंगाल भागने के प्रयास में थे। बालअपचारी को पुलिस ने बालसुधार गृह भेज दिया। जबकि दो आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के बिहार तितराही थाना खुदाबनपुर हाल दरगाह बाजार लाखन कोटड़ी निवासी ऑटो चालक मोहम्मद सद्दाम उर्फ अलीम खान, पश्चिम बंगाल हसनपुर हाल लाखन कोटड़ी निवासी शेख मोहम्मद मेनूअल उर्फ टुण्डा को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक बालअपचारी को पकड़ा। तीनों शनिवार दोपहर पश्चिम बंगाल मालदा हाल अंदरकोट निवासी किशोरी को रामप्रसाद घाट से बदनीयती से ऑटो में घुमाने बीर घाटी के पास जंगल में ले गए।
 यहां आरोपितों ने शराब पी तथा किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने ब्लैड से किशोरी का गला रेंतकर उसे मरने के लिए छोड़ भागे। खून से सनी किशोरी जैसे-तैसे सड़क तक पहुंची। राहगीर की मदद से पीडि़ता जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंची।
 यहां किशोरी की दास्तां सूनने के बाद नसीराबाद सदर थानाप्रभारी रामचन्द्र चौधरी ने तलाश शुरू कर दी। श्रीनगर थानाप्रभारी सुगनसिंह बिजारणिया ने किशोरी के पर्चा बयान के आधार पर अपहरण, हत्या का प्रयास व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ऑटो से श्रीनगर होते हुए किशनगढ़ पहुंचे। जहां खाना खाने के बाद अजमेर घर लौट आए। आरोपितों ने रविवार को सामान बांध बंगाल भागने की फिराक में थे। सोमवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जेबकतरा है टुंडा

आरोपित टुंडा जेबकतरों का सरगना है। आरोपित दरगाह क्षेत्र में कई बार जेब काटते पकड़ा गया है। वह जेबकतरों से वसूली भी करता है। टुंडा ने दरगाह क्षेत्र में नगीनों की दुकान लगा रखी है। यही कारण रहा कि घटना के दौरान उसकी जेब में ब्लैड थी। उसी से किशोरी पर हमला किया। वह 10 लाख की चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे अन्य कई वारदातें खुलने की भी संभावना है।
धर्म के रिश्ते तार-तार

धर्म के रिश्ते तार-तारआरोपित सद्दाम पीडि़ता किशोरी को धर्म की बहन बना रखा था। आरोपित ने धर्म के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पुलिस से किशोरी जिंदा है यह सुनकर वह रोने लगा। किशोरी गले में 17 टांके आए हैं। किशोरी को बोलने में भी परेशानी आ रही है। फिलहाल उसका जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो