बाड़मेर. जिले के कई क्षेत्रो में पिछले 10 दिनों से लगातार कही कम तो कही ज्यादा बारिश हो रही है जिसका असर यहां पर पलने वाले पशु गाय, भैंस, भेड़ व बकरी पर सीधा पड़ेगा, क्योंकि एेसे में इनके आहार वैज्ञानिक विधि से प्रबंधन किया जाए। उक्त बात कृषि विज्ञान केन्द्र दांता बाड़मेर के पशुपालन विशेषज्ञ बी.एल.डांगी ने कंटलिया का पार, गागरिया में आयोजित असंस्थागत प्रशिक्षण में विषय दुधारू पशुओं में पोषण प्रबंधन पर पशुपालको को संबोधित करते हुए कही ।